Tuesday, October 20th, 2026

भारत की अर्थव्यवस्था दो डिजिट ग्रोथ के साथ उभरेगी- पीएम मोदी

नई दिल्ली
 पीएम मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार भारत की अर्थव्यवस्था दो डिजिट ग्रोथ के साथ उभरेगी। पीएम मोदी ने संसद में कहा कि कोरोना काल में भी रिफॉर्म का सिलसिला जारी रखा गया, ताकि अर्थव्यवस्था को उबारा जा सके। ट्रैक्टर और गाड़ियों की रेकॉर्ड सेल हो रही है और जीएसटी कलेक्शन भी रेकॉर्ड स्तर पर हुआ है। ये सब हमारी अर्थव्यवस्था में जोश भरने का काम कर रहे हैं। ये दिखा रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था नए जोश के साथ उबर रही है।

पीएम मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया भर के पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार अर्थव्यवस्था में दो डिजिट वाली ग्रोथ जरूर होगी। वह बोले कि इस बार दो डिजिट ग्रोथ की संभावना है और इस बात का विश्वास है कि इससे मुसीबतों के बीच से भी देशवासियों की अपेक्षा के अनुरूप देश प्रगति करेगा।

अब सिर्फ ऊपर की तरफ बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था
कुछ समय पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दासस ने भी कहा था कि अगले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ रेट 10.5 फीसदी तक होगी, वहीं सरकार का मानना है कि ये ग्रोथ 11 फीसदी तक होगी। शक्तिकांत दास ने कहा था कि अब अर्थव्यवस्था सिर्फ ऊपर की तरफ ही बढ़ सकती है।

 

#भारत की अर्थव्यवस्था

Source : Agency

पाठको की राय